अमेरिका–ईरान समझौते के बाद तेल की कीमतों में गिरावट, होर्मुज़ स्ट्रेट फिर खुलने की उम्मीद
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है।
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों और रडार प्रतिष्ठानों पर हमला किया। यह कार्रवाई उस ड्रोन हमले के बाद की गई, जिसमें होर्मुज़ स्ट्रेट से गुजर रहे एक मालवाहक जहाज़ को निशाना बनाया गया था।
हमले के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,
“ईरान ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। हमने उसका पालन किया है। अगर उन्हें समझौते को लागू करने के तरीक़े पर कोई असहमति है, तो वे हमसे बातचीत कर सकते हैं। लेकिन हिंसा का जवाब हिंसा से दिया जाएगा।”
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भी ईरान पर युद्धविराम के “मूर्खतापूर्ण उल्लंघन” का आरोप लगाया था।
हालिया घटनाक्रम के बाद क्षेत्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्गों को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल ईरान की ओर से अमेरिकी कार्रवाई पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतज़ार किया जा रहा है।