बिहार में अपराध खत्म होने के दावे पर घिरे सीएम सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव ने साधा निशाना
बिहार। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। मंगलवार को दिल्ली
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
बिहार। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। मंगलवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो गया है। उनके इस बयान के सामने आने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने उन पर निशाना साधा और सोशल मीडिया पर तंज कसा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "हमारे यहां कोई अपराध नहीं है। अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो गया है।" उन्होंने आगे कहा कि क्राइम हो सकते हैं, लेकिन अपराध नहीं है और कोई अपराधी नहीं है।
मुख्यमंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तेजस्वी यादव ने एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, "बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, 'अपराध' नहीं।"
तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में मंच पर मौजूद आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि क्या अधिकारी मुख्यमंत्री के साथ काम करने पर खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं या अपमानित? इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री के बयान को लेकर सवाल खड़े किए।
मुख्यमंत्री के बयान और तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया के बाद बिहार की राजनीति में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
सोर्स: तेजस्वी यादव का आधिकारिक एक्स अकाउंट।