कैराना पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
शामली। कैराना थाना क्षेत्र के ऊंचागांव स्थित आश्रम की निर्माणाधीन
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
शामली। कैराना थाना क्षेत्र के ऊंचागांव स्थित आश्रम की निर्माणाधीन इमारत से लोहे के सरिये और फरमे चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए लोहे के सरिये के 20 टुकड़े और एक अवैध चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 17 से 23 अक्टूबर के बीच आश्रम की निर्माणाधीन इमारत से चार लोहे के फरमे और 15 से 20 छोटे सरिये चोरी हुए थे। मामले में 25 अक्टूबर को शिवम निवासी बुच्चाखेड़ी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
मंगलवार (3 नवंबर) को कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिलाल पुत्र अनीस निवासी मोहल्ला काजी का बाग, नई बस्ती कैराना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।