शेयर बाजार में गिरावट पर ट्रंप ने डेमोक्रेट्स को ठहराया जिम्मेदार, बोले- आपके रिटायरमेंट फंड पर भी पड़ा असर
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी को जिम्मेदार
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि मंगलवार को चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद बाजार में गिरावट आई है। ट्रंप ने इसे शेयर बाजार के इतिहास के सबसे खराब दिनों में से एक बताया।
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा कि बाजार को पहले जिस ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए मेहनत की गई थी, चुनाव परिणामों के बाद उसमें गिरावट देखने को मिली। इसका असर लोगों के रिटायरमेंट खातों पर भी पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति के लिए रिपब्लिकन नहीं, बल्कि डेमोक्रेट्स जिम्मेदार हैं। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि अमेरिका जल्द ही पहले से ज्यादा मजबूत होकर उभरेगा।
गौरतलब है कि अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत के बाद निवेशकों में एआई सेक्टर को लेकर चिंता बढ़ गई। बाजार में आशंका है कि डेमोक्रेटिक पार्टी डेटा सेंटर निर्माण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कारोबार पर सख्त नियम लागू कर सकती है। इसी आशंका के चलते टेक्नोलॉजी और चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली हुई।
गुरुवार को अमेरिकी टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक में करीब 5.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को एशियाई बाजारों में भी इसका असर देखने को मिला। दक्षिण कोरिया और जापान के शेयर बाजारों में भी तेज गिरावट आई।
स्रोत: Reuters