यूरोप में बम की धमकियों से कई उड़ानें प्रभावित, विमानों की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
यूरोप में विमानों को बम से उड़ाने की धमकियों के बाद हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। पिछले कुछ दिनों में कई उड़ानों
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
यूरोप में विमानों को बम से उड़ाने की धमकियों के बाद हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। पिछले कुछ दिनों में कई उड़ानों को इस तरह की धमकियां मिली हैं। दो दिन पहले भी बम की धमकियों के कारण कम से कम सात उड़ानों पर असर पड़ा था।
गुरुवार को प्रभावित उड़ानों में एर लिंगस का एयरबस ए320 विमान भी शामिल रहा। यह विमान आयरलैंड की राजधानी डबलिन से इटली के रोम जा रहा था। उड़ान के दौरान विमान ने इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। इसके बाद विमान का रास्ता बदलकर उत्तरी फ्रांस स्थित एवरू एयरबेस पर उतारा गया।
वहीं, फिनलैंड की एयरलाइन फिनएयर ने बताया कि गुरुवार को हेलसिंकी से रोम जा रहे उसके एक विमान को भी बम की धमकी मिली थी। इसके बाद वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने उसे सुरक्षा घेरे में लिया। हालांकि, विमान निर्धारित समय पर रोम पहुंच गया।
स्रोत: रॉयटर्स (Reuters)