युद्धविराम तोड़ा तो होगा जवाब: ईरान की अमेरिका को सख्त चेतावनी
तेहरान/दोहा। ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल माजिद इब्न-ए-रज़ा ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
तेहरान/दोहा। ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल माजिद इब्न-ए-रज़ा ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि युद्धविराम का उल्लंघन किया गया तो ईरान तत्काल और निर्णायक कार्रवाई करेगा।
ईरान के सरकारी चैनल प्रेस टीवी को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, "हम दुश्मन पर भरोसा नहीं करते। हमारी उंगलियां ट्रिगर पर हैं। कोई यह न समझे कि युद्धविराम तोड़े जाने पर हम जवाबी कार्रवाई नहीं करेंगे।"
ब्रिगेडियर जनरल माजिद इब्न-ए-रज़ा का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ईरान से जुड़े मुद्दों पर बातचीत के लिए क़तर की राजधानी दोहा पहुंचा है। हालांकि, क़तर सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान ईरान और अमेरिका के बीच कोई प्रत्यक्ष (सीधी) वार्ता नहीं होगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान के इस बयान से क्षेत्रीय तनाव एक बार फिर बढ़ सकता है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी अविश्वास और हालिया घटनाक्रम के बीच दोहा में हो रही कूटनीतिक गतिविधियों पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर बनी हुई है।