Disaster
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई कांवड़िया ट्रॉली, एक की मौत
बदायूं। कादरचौक क्षेत्र के गौरामई गांव में शनिवार रात कांवड़ियों से
8NewsNetwork
9 August 2026 at 10:42 pm

Media via 8NewsNetwork
बदायूं। कादरचौक क्षेत्र के गौरामई गांव में शनिवार रात कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि कई कांवड़िये झुलस गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, करीब 60-70 कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रॉली से गुजर रहे थे। ट्रॉली में लगे ऊंचे साउंड सिस्टम के कारण हाईटेंशन लाइन से संपर्क हो गया। तार की चपेट में आते ही ट्रॉली में करंट दौड़ गया और कांवड़िये झुलसकर नीचे गिर पड़े।
हादसे में रोहित की मौत हो गई। वहीं कई कांवड़ियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक हाईटेंशन लाइन काफी नीचे लटक रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
Related Category
Disaster