तुर्की-पाकिस्तान-सऊदी अरब का रक्षा समझौता, सैन्य सहयोग होगा मजबूत
अंकारा। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
अंकारा। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए रक्षा समझौते का मुख्य उद्देश्य तीनों देशों के रक्षा एवं सैन्य संबंधों को अधिक संस्थागत और टिकाऊ आधार देना है।
अंकारा में साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मंत्रालय ने बताया कि समझौते के तहत तीनों देशों के रक्षा एवं विदेश मंत्रियों, थल सेना प्रमुखों और सशस्त्र बलों के कमांडरों के बीच उच्चस्तरीय समन्वय स्थापित किया जाएगा। इसे एक रणनीतिक राजनीतिक और सैन्य तंत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
मंत्रालय के अनुसार, तीनों देशों की थल सेना, नौसेना और वायु सेना के साथ-साथ वायु रक्षा प्रणालियों और ड्रोन जैसी मानवरहित प्रणालियों को शामिल करते हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास किए जाएंगे। इसके अलावा रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को भी और मजबूत किया जाएगा।
पिछले सप्ताह तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच रक्षा एवं सामरिक समझौता हुआ था। समझौते के अनुसार, किसी एक देश पर होने वाले हमले को तीनों देशों पर हमला माना जाएगा।