राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- "मेट्रो बंद कर दी, लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पाए"
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज़ दबाने के लिए सख्त कदम उठा रही है, लेकिन पेपर लीक जैसी समस्या पर रोक लगाने में विफल रही है।
राहुल गांधी ने लिखा, "मेट्रो बंद करो, रास्ते बंद करो, दुकानें बंद करो, इंटरनेट बंद करो, खाना बंद करो। अपना हक़ मांग रहे छात्रों के ख़िलाफ़ सरकार ने ये क्रूर कदम उठाए। बस एक चीज़ बंद नहीं कर पाए, मोदी जी—पेपर लीक।"
उल्लेखनीय है कि जंतर-मंतर के आसपास जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच शनिवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। वहीं, सीजेपी और उसके समर्थकों का दावा है कि धरनास्थल के आसपास इंटरनेट सेवाएं भी बाधित हैं। सरकार की ओर से इन दावों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।