जंतर-मंतर पहुंचीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- बैरिकेड लगाकर भी नहीं रुकेगी छात्रों की आवाज़
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा मंगलवार शाम जंतर-मंतर पहुंचीं और प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सेंट्रल दिल्ली को पूरी तरह बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में छात्र जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं।
महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ऐसे लोगों से निपटना नहीं जानते जो उनसे डरते नहीं हैं। उन्होंने इसे सरकार के लिए "आउट ऑफ़ सिलेबस" स्थिति बताया।
वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सांसद मनोज झा ने भी पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि यदि पेपर लीक व्यवस्था का सामान्य चरित्र बन जाए, तो क्या संविधान में ऐसा कोई प्रावधान है कि राष्ट्र स्वयं अपना इस्तीफ़ा दे सके? उन्होंने प्रधानमंत्री के "पेपर लीक रोकना राष्ट्रीय ज़िम्मेदारी है" वाले बयान पर भी सवाल उठाए।