आठ हाई कोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने की नियुक्तियां
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश के आठ हाई कोर्ट में नए मुख्य
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश के आठ हाई कोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार देर रात सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।
नियुक्तियों के तहत जस्टिस वल्लूरी कामेश्वर राव को पटना हाई कोर्ट, जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाई कोर्ट, जस्टिस रविंद्र वी. घुगे को कलकत्ता हाई कोर्ट और जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।
इसके अलावा जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट, जस्टिस कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट, जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट और जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।