तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस का नोटिस, अनीश गावंडे के घर के बाहर तैनात पुलिस बल
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम को लेकर नोटिस दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने बताया कि दीपके को कनॉट प्लेस में कार्यक्रम आयोजित नहीं करने के लिए कहा गया है।
दीपके फिलहाल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रवक्ता अनीश गावंडे के रानी झांसी रोड स्थित आवास पर ठहरे हुए हैं। उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
अनीश गावंडे ने कहा कि उन्हें अभी जानकारी मिली है कि पुलिस उनके घर पहुंची है, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि पुलिस किस वजह से आई है। तिरंगा यात्रा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी लोगों को इस यात्रा में शामिल होना चाहिए।
गावंडे ने कहा कि यदि पुलिस उन्हें यात्रा में शामिल होने से रोकती है, तो यह सरकार की कायरता को दिखाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग ‘हर घर तिरंगा’ की बात करते हैं, उन्हें तिरंगे से डरना नहीं चाहिए।
अभिजीत दीपके ने आज शाम कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम के जरिए विरोध प्रदर्शन करने की अपील की है। कार्यक्रम को लेकर पुलिस की ओर से नोटिस दिए जाने के बाद मामला चर्चा में है।
स्रोत: समाचार एजेंसी पीटीआई और एएनआई।