पैरा एशियन गेम्स में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, अवनी लेखरा को सिल्वर
नागोया। जापान के नागोया में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में भारतीय
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नागोया। जापान के नागोया में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाज मोना अग्रवाल और अवनी लेखरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। आर2 विमेंस 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग की एसएच1 कैटेगरी में मोना अग्रवाल ने स्वर्ण पदक, जबकि अवनी लेखरा ने रजत पदक अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में दोनों भारतीय निशानेबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मोना अग्रवाल ने 250.0 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया और गोल्ड मेडल जीता। वहीं, अवनी लेखरा 249.6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें सिल्वर मेडल मिला।
इस स्पर्धा में दक्षिण कोरिया की युनरी ली ने 227.9 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता।
दोनों भारतीय खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने उन्हें बधाई दी। मोना अग्रवाल और अवनी लेखरा की इस सफलता से भारतीय खेल जगत में खुशी का माहौल है।