कराची में रेंजर्स कैंप पर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों समेत छह की मौत
कराची। पाकिस्तान के कराची शहर में शनिवार देर रात पाकिस्तान रेंजर्स सिंध के कैंप पर हुए हमले में तीन
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
कराची। पाकिस्तान के कराची शहर में शनिवार देर रात पाकिस्तान रेंजर्स सिंध के कैंप पर हुए हमले में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में तीन हमलावर भी मारे गए, जबकि एक संदिग्ध को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।
पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग (आईएसपीआर) के अनुसार, गिरफ्तार संदिग्ध अफ़ग़ान नागरिक है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया।
यह हमला कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके के ब्लॉक-5 स्थित रेंजर्स कार्यालय के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले जोरदार धमाका हुआ, जिसके तुरंत बाद भारी गोलीबारी शुरू हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
चरमपंथी संगठन जमात-उल-अहरार से जुड़े एक समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।