दुर्गापूजा में नॉनवेज न खाने की अपील पर बोले बंगाल बीजेपी चीफ, ‘हम जो खाते हैं, खाते हैं’
कोलकाता। बागेश्वर बाबा के नाम से लोकप्रिय धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
कोलकाता। बागेश्वर बाबा के नाम से लोकप्रिय धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से दुर्गापूजा के दौरान नॉनवेज न खाने की अपील को लेकर पश्चिम बंगाल में विवाद बढ़ गया है। इस मामले पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि किसी संत के बयान पर वह ज्यादा कुछ नहीं कह सकते।
सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि कोई भी व्यक्ति शाकाहार का समर्थन कर सकता है और इससे वह अपराधी या पापी नहीं हो जाता। हालांकि, किसी को ‘पाखंडी’ जैसे शब्दों से संबोधित करने का वह समर्थन नहीं करते।
उन्होंने कहा कि वह एक राजनीतिक कार्यकर्ता हैं और किसी साधु या मौलवी के बयान से उनका क्या लेना-देना है। उन्होंने बंगाली परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि अष्टमी के दिन लूची और नवमी के दिन कोची पाठा (बकरे का मांस) खाने की परंपरा है। उन्होंने कहा, “हम जो खाते हैं, खाते हैं।”
धीरेंद्र शास्त्री की अपील के बाद विपक्षी दलों ने बीजेपी पर बंगाल की संस्कृति और परंपराओं का अपमान करने का आरोप लगाया है।