बिहार बंद के बाद तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, बेऊर जेल भेजे गए
पटना। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव को
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
पटना। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव को शनिवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पटना की बेऊर जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, तेज प्रताप यादव 25 जुलाई को पटना में आयोजित बिहार बंद में शामिल हुए थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। इसके बाद शनिवार शाम पुलिस ने उन्हें पटना के एक मॉल से दोबारा हिरासत में लेकर नौबतपुर थाने पहुंचाया। देर रात उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया।
तेज प्रताप यादव के वकील जगन्नाथ सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से केवल अरेस्ट मेमो उपलब्ध कराया गया है, जबकि अब तक एफआईआर की प्रति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 सहित सरकारी कार्य में बाधा डालने से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके से बिहार में आंदोलन चलाने की अपील की थी। मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।