मारपीट में मां-बेटी घायल, एसपी से कार्रवाई की गुहार
शामली। कैराना थाना क्षेत्र के गांव भूरा निवासी सन्नो पत्नी अनवर ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही चार लोगों पर मकान
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
शामली। कैराना थाना क्षेत्र के गांव भूरा निवासी सन्नो पत्नी अनवर ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही चार लोगों पर मकान की दीवार गिराने का प्रयास करने और विरोध करने पर उसके व 16 वर्षीय बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
सन्नो ने शिकायत में बताया कि गांव के हैदर पुत्र मुगला, शबदर पुत्र हैदर, मुनशाद पुत्र हैदर समेत अन्य लोग उसके मकान की दीवार गिराने का प्रयास कर रहे थे। उसने और उसकी 16 वर्षीय बेटी मुस्कान ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इस पर सभी ने मां-बेटी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। धारदार हथियार से हमला करने का भी आरोप लगाया गया है। हमले में सन्नो के हाथ में गंभीर चोट आने तथा बेटी के हाथ में भी चोट लगने की बात कही गई है।
पीड़िता का कहना है कि घटना के संबंध में उसने कैराना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन आरोपितों के खिलाफ कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सोमवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कराने और घायल मां-बेटी को न्याय दिलाने की मांग की गई है। शिकायत में पीड़िता ने अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज कराया