अखिलेश यादव ने सोनम वांगचुक से की अनशन समाप्त करने की अपील, फोन पर जाना स्वास्थ्य का हाल
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से उनका अनशन समाप्त करने की अपील की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने फोन पर वांगचुक से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द अनशन खत्म करने का आग्रह किया।
सोनम वांगचुक पिछले 17 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अखिलेश यादव ने उनके आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि उनकी आवाज़ लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही है, लेकिन लंबे अनशन से उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।
अखिलेश यादव ने अपील की कि वांगचुक अपना अनशन समाप्त करें और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखें। वहीं, इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।