निशु आज़ाद के पिता पर हमले के आरोपी को एक दिन की पुलिस हिरासत
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल छात्रा निशु आज़ाद के पिता पर कथित
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल छात्रा निशु आज़ाद के पिता पर कथित जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
समाचार एजेंसियों एएनआई और पीटीआई के मुताबिक, स्वतंत्र भारद्वाज के वकील उमेश शर्मा ने कहा कि उन्हें अचानक गिरफ्तार किया गया और रात में घर से ले जाया गया। वकील ने गिरफ्तारी में जल्दबाजी और मामले में गफलत होने का आरोप लगाया।
मामला उस समय चर्चा में आया जब एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें स्वतंत्र भारद्वाज कथित तौर पर निशु आज़ाद के पिता पर हमले की बात स्वीकार करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो में उन्होंने राजनीतिक संबंधों के चलते कार्रवाई नहीं होने का दावा भी किया था।
स्रोत: एएनआई, पीटीआई