रायपुर की थ्रीडी फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, तीन मजदूरों की मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक थ्रीडी फैक्ट्री में हुए
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक थ्रीडी फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में तीन मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में दो मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले और एक छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले का निवासी था।
पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री में कच्चे लोहे से वाहनों के कल-पुर्जे तैयार किए जाते हैं। प्रारंभिक जांच में फर्नेस के पास ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हादसा होने की बात सामने आई है, जिसकी चपेट में आसपास काम कर रहे मजदूर आ गए।
घटना के बाद उरला पुलिस, फायर ब्रिगेड, राज्य आपदा प्रबंधन की टीम और फैक्ट्री प्रबंधन मौके पर पहुंचा। एहतियात के तौर पर आसपास का क्षेत्र खाली कराया गया और देर रात तक राहत एवं बचाव अभियान जारी रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर धुएं से भर गया, जबकि धमाके की आवाज करीब आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। मामले की जांच जारी है।