जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकार से मारपीट, सीजेपी ने की निंदा
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान टाइम्स
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान टाइम्स नाउ से जुड़े पत्रकार देव कोटक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पत्रकार ने आरोप लगाया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ हाथापाई की और उनका मोबाइल फोन तथा घड़ी छीन ली।
घटना के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने हमले की निंदा की है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि किसी भी परिस्थिति में हिंसा स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने लिखा कि पुलिस चाहे कितना भी उकसाए, किसी को भी हिंसा का सहारा नहीं लेना चाहिए। उन्होंने पत्रकार देव कोटक से माफी मांगते हुए सभी प्रदर्शनकारियों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की।
उल्लेखनीय है कि जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों द्वारा मेनस्ट्रीम मीडिया के खिलाफ नारेबाजी भी की गई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
फिलहाल, मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।