धरना समाप्त होने के बाद अभिजीत दीपके का संदेश, आंदोलन में साथ देने वालों का जताया आभार
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद दिल्ली
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर 37 दिनों से चल रहा धरना समाप्त हो गया। धरना खत्म होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार सुबह एक वीडियो संदेश जारी कर आंदोलन में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
दीपके ने कहा कि आंदोलन की सफलता सभी समर्थकों के सहयोग से संभव हुई। उन्होंने बताया कि तेज़ बुखार और टायफ़ाइड होने के कारण वह धरना समाप्त होने के समय जंतर-मंतर पर मौजूद नहीं रह सके, इसलिए वीडियो के माध्यम से सभी का धन्यवाद कर रहे हैं।
उन्होंने 37 दिनों तक जंतर-मंतर पर डटे रहे प्रदर्शनकारियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही, आंदोलन की आलोचना करने और सवाल उठाने वालों का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी आलोचनाओं से संगठन को सीखने और खुद को बेहतर बनाने का अवसर मिला।
अभिजीत दीपके ने कहा कि यह आंदोलन का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है और कॉकरोच जनता पार्टी को अभी लंबा सफर तय करना है।