शास्त्री नगर सेटबैक विवाद: पीड़ितों के बीच पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान, बीजेपी पर साधा निशाना
मेरठ के शास्त्री नगर सेटबैक विवाद को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। आंदोलनकारी
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
मेरठ के शास्त्री नगर सेटबैक विवाद को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। आंदोलनकारी व्यापारियों और प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे सरधना से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला बोला।
अतुल प्रधान ने कहा कि चुनाव के समय जनता से वोट मांगने वाले भाजपा नेता आज लोगों के घर और रोजगार पर संकट आने के बावजूद कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी सर्वे और वीडियोग्राफी के नाम पर लोगों में भय का माहौल बना रहे हैं, जबकि जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए हैं।
सपा विधायक ने कहा कि शास्त्री नगर में लोग डर के साए में जी रहे हैं, दुकानें बंद हैं और महिलाएं सड़कों पर सुंदरकांड का पाठ करने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रभावित व्यापारियों और परिवारों को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी उनके हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती से लड़ेगी।