तमिल सिनेमा के दिग्गज कलाकार भाग्यराज का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
चेन्नई: तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री के वरिष्ठ अभिनेता, निर्देशक और संवाद लेखक K. Bhagyaraj का शनिवार को निधन हो गया।
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
चेन्नई: तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री के वरिष्ठ अभिनेता, निर्देशक और संवाद लेखक K. Bhagyaraj का शनिवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर के बाद तमिल फ़िल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री Joseph Vijay ने घोषणा की है कि भाग्यराज का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
भाग्यराज ने तमिल सिनेमा में अभिनेता, निर्देशक और डायलॉग राइटर के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपने अलग अंदाज़ और कहानी कहने की शैली से दर्शकों के बीच विशेष पहचान बनाई।
अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत उन्होंने प्रसिद्ध निर्देशक Bharathiraja के साथ की थी। उन्होंने भारतीराजा के निर्देशन में बनी फ़िल्म 16 Vayathinile में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया।
इस फ़िल्म में Rajinikanth, Kamal Haasan और Sridevi जैसे बड़े कलाकारों ने अभिनय किया था।