मतदाता सूची से नाम हटाने के आरोप पर मोदी सरकार पर बरसीं ब्रिटिश सांसद ज़ारा सुल्ताना
ब्रिटिश सांसद ज़ारा सुल्ताना ने भारत में मतदाता सूची से 13 करोड़ से अधिक लोगों के नाम हटाए जाने के
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
ब्रिटिश सांसद ज़ारा सुल्ताना ने भारत में मतदाता सूची से 13 करोड़ से अधिक लोगों के नाम हटाए जाने के आरोपों और इसके विरोध में प्रदर्शन करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन करने पर हजारों लोगों को बिना उचित वजह के गिरफ्तार किया गया है।
ज़ारा सुल्ताना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए जाने के खिलाफ आवाज उठाने वालों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने इसे लोगों के मतदान के अधिकार से जुड़ा गंभीर मामला बताया। उनके अनुसार, यह इतिहास में लोगों से वोट देने का अधिकार छीनने की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक बन सकता है।
ब्रिटिश सांसद ने अपने पोस्ट में भारत में कथित तौर पर फासीवाद के खिलाफ संघर्ष कर रहे लोगों के समर्थन की बात भी कही। उन्होंने लंदन में जंतर-मंतर 2.0 और कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में जुटे लोगों के साथ एकजुटता जताई।
गौरतलब है कि इससे पहले छह अमेरिकी सांसदों ने भी भारत में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी को लेकर चिंता जताई थी। मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी को लेकर उठाए गए इन सवालों पर राजनीतिक बहस जारी है।