नाबालिग बेटी पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने का आरोप, विरोध पर महिला से मारपीट
थानाभवन थाना क्षेत्र निवासी पिंकी सैनी ने पड़ोसी रवि पर अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी आयुषी पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
थानाभवन थाना क्षेत्र निवासी पिंकी सैनी ने पड़ोसी रवि पर अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी आयुषी पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, 5 अक्टूबर को वह मामले को लेकर रवि के घर शिकायत करने पहुंची थी। आरोप है कि इस दौरान रवि ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ पकड़कर धक्का-मुक्की की और ईंट फेंककर मारी।
महिला का आरोप है कि शोर सुनकर रवि के भाई पंकज और भोला भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी गाली-गलौज की और महिला व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार, आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। महिला ने बताया कि उसने थानाभवन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस ने रवि को पकड़ लिया है। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।