भारत के आरोपों पर पाकिस्तान का पलटवार, कहा- ‘राजनीतिक फायदे के लिए हमें बदनाम किया जा रहा’
नई दिल्ली। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गृह मंत्री अमित शाह के उन आरोपों को खारिज
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गृह मंत्री अमित शाह के उन आरोपों को खारिज किया है, जिनमें स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान स्थित आईएसआई-समर्थित ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ के खिलाफ अभियान चलाने और 200 से अधिक ऑपरेटिव्स की गिरफ्तारी की बात कही गई थी।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने सोमवार को कहा कि भारत अपने आंतरिक सुरक्षा संकट से ध्यान भटकाने और घरेलू राजनीतिक फायदे के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश कर रहा है।
उन्होंने भारत पर अल्पसंख्यकों के साथ कथित दुर्व्यवहार, विरोध की आवाजों को दबाने और विदेशों में आतंकवाद को बढ़ावा देने जैसे आरोप भी लगाए। पाकिस्तान ने अपने दावों के समर्थन में भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव के मामले का भी उल्लेख किया।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भारत के आरोपों को खारिज करने और क्षेत्र में कथित ‘प्रायोजित आतंकवाद’ के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने की अपील की।
वहीं, भारत की ओर से गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया था कि सुरक्षा बलों ने 14 राज्यों में अभियान चलाकर पाकिस्तान स्थित ‘आईएसआई-समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क’ को खत्म किया और 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया।