पंजाब में नशे को लेकर हरभजन सिंह ने उठाए सवाल, बोले- ‘क्या पंजाब नशा मुक्त हो गया?’
पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने पंजाब में नशे की समस्या
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने पंजाब में नशे की समस्या को लेकर सरकारों पर सवाल उठाए हैं। आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हरभजन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनका लक्ष्य पंजाब को नशा मुक्त देखना है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के कुछ वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वे राज्य के नहीं हैं, लेकिन वह खुद पंजाब में रहते हैं और स्थिति से परिचित हैं। हरभजन ने सवाल किया, “क्या पंजाब नशा मुक्त हो गया है?” उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को निजी तौर पर निशाना बनाने के बजाय पंजाब को नशे से मुक्त करने के लिए किए जा रहे काम पर ध्यान देना चाहिए।
हरभजन सिंह ने कहा कि अगर वह संसद में पंजाब के मुद्दे नहीं उठाएंगे तो उनके यहां आने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं, नशा मुक्ति और खेलों को बढ़ावा देने के मुद्दों पर वह आगे भी लगातार आवाज उठाते रहेंगे।