तमिलनाडु में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना का विस्तार
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ़ विजय ने सोमवार को विधानसभा में महिलाओं
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ़ विजय ने सोमवार को विधानसभा में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना के विस्तार की घोषणा की। अब पात्र महिलाएं शहरी क्षेत्रों में चलने वाली एक्सप्रेस और डीलक्स सरकारी बसों में भी बिना किराया यात्रा कर सकेंगी।
इसके अलावा उपनगरीय और पहाड़ी क्षेत्रों में नियमित किराये वाली सरकारी बसों में भी महिलाओं से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए महिलाओं की उम्र की कोई सीमा नहीं होगी और यात्राओं की संख्या पर भी कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
मुख्यमंत्री विजय के अनुसार, विस्तारित योजना 2 अक्टूबर, गांधी जयंती से लागू होगी। इससे राज्य सरकार पर हर साल करीब 6,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ने का अनुमान है।
वहीं, मुख्यमंत्री ने किसानों के विरोध के बीच परंदूर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना को बंद करने की भी घोषणा की। परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण का किसान लंबे समय से विरोध कर रहे थे।