सोमवार तक के लिए शोषित क्रांति दल का धरना स्थगित, सीओ को सौंपा ज्ञापन
मेरठ। वंश कुशवाहा की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर शोषित
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
मेरठ। वंश कुशवाहा की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओं और पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को कमिश्नरी पार्क में धरना दिया। संगठन ने सुबह 10 बजे से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था।
शोषित क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष वरुण कुमार ने बताया कि 28 मई 2026 को मलियाना टीपी नगर निवासी वंश कुशवाहा पुत्र अमर सिंह की कथित रूप से उसके दो दोस्तों और उनके दो अन्य साथियों द्वारा भोले की झाल में डुबोकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि घटना के बाद भी अब तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
धरने की सूचना मिलने पर सीओ एलआईयू प्रदीप पालीवाल सिविल लाइन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और धरना समाप्त करने की अपील की। थाना जानी से एसएसआई सहित अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत की। प्रशासन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सोमवार तक का समय मांगा गया तथा मोहर्रम के जुलूस का हवाला दिया गया।
शाम करीब 4 बजे कार्यकर्ताओं ने डिप्टी एसपी संग्राम सिंह को जिलाधिकारी एवं एसएसपी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुलिस प्रशासन से 10 बिंदुओं पर लिखित जवाब मांगा गया और तत्काल एफआईआर दर्ज करने, आरोपितों से सख्ती से पूछताछ करने तथा मामले की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक एफआईआर की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई तो दोबारा अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।