पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में काट रहे थे उम्रकैद
नई दिल्ली। 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। तिहाड़ जेल में बंद सज्जन कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की ओर से फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं की गई है।
सज्जन कुमार को 2018 में दिल्ली हाईकोर्ट ने 1984 के दंगों के दौरान पांच सिखों की हत्या और एक गुरुद्वारे को जलाने से जुड़े मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके अलावा फरवरी 2025 में एक अन्य मामले में भी उन्हें उम्रकैद की सजा मिली थी। वह तीन बार लोकसभा सांसद रहे थे और दिल्ली की बाहरी दिल्ली सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके थे।