शामली: धर्मांतरण और जान से मारने की धमकी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
शामली। बाबरी थाना पुलिस ने धर्मांतरण कराने और जान से मारने की धमकी
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
शामली। बाबरी थाना पुलिस ने धर्मांतरण कराने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भन्दौड़ा गांव निवासी उमरदीन पुत्र नत्थू और गुलजार अली पुत्र उमरदीन के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को भन्दौड़ा निवासी संजय शर्मा ने थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि गुलजार अली और उसके परिजनों ने प्रदीप उर्फ रवि को बहला-फुसलाकर उसका धर्म और नाम बदलवाया तथा एक मुस्लिम युवती से उसका निकाह कराया। शिकायत में मामले की जानकारी लेने पहुंचे ग्रामीणों के साथ गाली-गलौच करने और उमरदीन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 28 अक्टूबर को बाबरी थाना पुलिस ने दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक साहब सिंह, हेड कांस्टेबल कुलदीप और कांस्टेबल अमित शामिल रहे।
स्रोत: शामली पुलिस।