मोदी के जन्मदिन पर बिहार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, सरकारी स्कूलों में भी दीया जलाने के निर्देश
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बिहार में
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बिहार में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बिहार बीजेपी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई नेता शाम को दीया जलाएंगे।
इस अभियान को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ नाम दिया गया है। कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाने की बात कही गई है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राज्य के करीब दो करोड़ विद्यार्थियों और छह लाख शिक्षकों से भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की है। सरकारी स्कूलों में भी दीया जलाने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, कार्यक्रम को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार जैसे गरीब और बाढ़ प्रभावित राज्य में सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल ऐसे कार्यक्रम में किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि दीया-बाती और तेल पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कार्यक्रम की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जब राज्य के 18 जिले बाढ़ प्रभावित हैं, ऐसे समय में शिक्षकों को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीया जलाने के अभियान में लगाना उचित नहीं है।