लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शूटरों पर अंकित बालियान की हत्या का आरोप
शामली। हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
शामली। हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या के मामले में बड़ा दावा सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शूटरों पर हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है।
बुधवार शाम करीब 6:48 बजे शामली के नाला पटरी मार्ग स्थित जिम से बाहर निकलते समय बाइक सवार चार बदमाशों ने अंकित बालियान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब 20 राउंड फायरिंग में कई गोलियां उनकी स्कॉर्पियो में लगीं, जबकि अंकित को भी कई गोलियां लगीं। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वारदात के बाद बदमाश करीब 200 मीटर तक फायरिंग करते हुए पैदल फरार हो गए। घटनास्थल से पुलिस को खोखे और अंकित का मोबाइल फोन मिला। हत्या के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह की जांच कर रही है।