Crime
मेरठ: भोमिया पुल के नाले में मिला अज्ञात शव, इलाके में मची अफरा-तफरी
मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में भोमिया पुल के पास नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नाले में शव दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
8NewsNetwork
14 June 2026 at 08:21 pm

Media via 8NewsNetwork
मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में भोमिया पुल के पास नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नाले में शव दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की शिनाख्त के साथ मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Category
Crime