करुणानिधि का नाम लेने पर तमिलनाडु विधानसभा में हंगामा, मुख्यमंत्री ने मांगी माफी
चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि का
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि का नाम लिए जाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री सी. जोसेफ़ विजय ने मंत्री की ओर से माफी मांगते हुए कहा कि सदन में पूर्व मुख्यमंत्री का नाम इस तरह लेना उचित नहीं था।
दरअसल, मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय सरकार में वन मंत्री रंजीत कुमार सदन को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि का नाम लिया। इस पर डीएमके सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए विरोध शुरू कर दिया। डीएमके का कहना था कि करुणानिधि के नाम के साथ सम्मानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
हंगामे के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्री की विवादित टिप्पणी को सदन की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बयान विधानसभा की कार्यवाही में दर्ज नहीं किया जाएगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री सी. जोसेफ़ विजय ने मंत्री की ओर से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मंत्री द्वारा इस तरह उनके नेता का नाम लेना गलत था और इसके लिए वह माफी मांगते हैं।