मेरठ: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। साइबर सेल और थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने क्रेडिट कार्ड
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
मेरठ। साइबर सेल और थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने क्रेडिट कार्ड बैंक कर्मचारी बनकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर लोगों से बैंकिंग डिटेल और OTP हासिल करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवांश कुमार शर्मा निवासी मोदीनगर, गाजियाबाद और अर्जुन टांक निवासी मंडावली, पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन, 4 क्रेडिट/डेबिट कार्ड, 2 सिम/अन्य कार्ड और एक मारुति बलेनो कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी क्रेडिट कार्ड धारकों से संपर्क कर खुद को बैंक कर्मचारी बताते थे और लिमिट बढ़ाने के लिए लिंक भेजते थे। लिंक खोलने के बाद आरोपी कार्ड से जुड़ी जानकारी और OTP हासिल कर ठगी करते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ NCRP पोर्टल पर करीब 28 शिकायतों में लगभग 20 लाख रुपये की ठगी सामने आई है।
आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बाजार में BNS की धारा 318(4), 319(2) और IT Act की धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Source: मेरठ पुलिस प्रेस नोट, दिनांक 18 सितंबर 2026