'इस्तीफ़े की पेशकश पहले दिन ही कर दी थी'— कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफ़ा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान ने आंदोलन शुरू होने के पहले दिन ही पार्टी अध्यक्ष के सामने इस्तीफ़े की पेशकश कर दी थी।
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में विजयवर्गीय ने कहा कि वह धर्मेंद्र प्रधान को विद्यार्थी परिषद के समय से जानते हैं और उन्हें एक ईमानदार व समर्पित कार्यकर्ता मानते हैं। उनके अनुसार, प्रधान ने आंदोलन की शुरुआत में ही कहा था कि यदि पार्टी को लगे कि उन्हें इस्तीफ़ा देना चाहिए तो वह तुरंत इस्तीफ़ा देने को तैयार हैं। हालांकि, उस समय पार्टी अध्यक्ष ने उन्हें ऐसा न करने और पहले बातचीत करने को कहा था।
विजयवर्गीय ने आगे कहा कि जब पार्टी ने परिस्थितियों को देखते हुए इस्तीफ़ा देने का निर्णय लिया, तो धर्मेंद्र प्रधान ने बिना किसी देरी के पद छोड़ दिया। उन्होंने इसे एक आदर्श पार्टी कार्यकर्ता की पहचान बताते हुए कहा कि इस फैसले से देश में हिंसा भड़काने की कथित विदेशी साज़िशें भी विफल हो गईं।
उल्लेखनीय है कि देशभर में चल रहे प्रदर्शनों के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया।