मेरठ में दरोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई
मेरठ। गंगानगर थाने में तैनात 1993 बैच के दरोगा प्रकाश चंद को मेरठ एंटी करप्शन टीम ने
8NewsNetwork
Media via 8NewsNetwork
मेरठ। गंगानगर थाने में तैनात 1993 बैच के दरोगा प्रकाश चंद को मेरठ एंटी करप्शन टीम ने ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक इकाई द्वारा बिछाए गए जाल के तहत की गई।
जानकारी के अनुसार, दरोगा पर आरोप है कि उन्होंने एक मुकदमे की विवेचना से नाम हटाने के एवज में ₹2 लाख की मांग की थी। शिकायतकर्ता द्वारा इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम को दी गई, जिसके बाद योजना बनाकर ट्रैप लगाया गया।
बताया जा रहा है कि जैसे ही दरोगा ने शिकायतकर्ता से ₹20,000 की पहली किस्त ली, टीम ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
प्रकरण ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।