टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: ड्राइवर को लगी गोली, घायल होने के बाद अभिनेता ने खुद संभाली कार की स्टेयरिंग
चश्मदीद का दावा- फायरिंग के बाद नेहरू नगर की ओर फरार हुए हमलावर, एक फैन भी घायल; डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर एक चश्मदीद ने अहम जानकारी दी है। चश्मदीद शाहरुख शेख के मुताबिक, हमलावरों की गोली टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को लगी, जिसके बाद अभिनेता ने खुद कार की स्टेयरिंग संभाली और गाड़ी लेकर वहां से निकल गए।
समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में शाहरुख शेख ने बताया कि दो युवक एक वाहन से उतरे और फायरिंग करने के बाद उसी वाहन से नेहरू नगर की ओर फरार हो गए। चश्मदीद के अनुसार, इस घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर के अलावा एक फैन भी गोली लगने से घायल हुआ, जो अभिनेता की कार के साथ चल रहा था।
शाहरुख शेख ने बताया कि ड्राइवर के घायल होने के बाद टाइगर श्रॉफ कार के अंदर ही ड्राइविंग सीट पर आ गए और खुद गाड़ी चलाकर वहां से निकले।
इस घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा था कि आरोपियों को 'जैसे को तैसा जवाब' दिया जाएगा। फायरिंग की इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।