नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
जापान में आयोजित एशियन गेम्स में भारत की 26 वर्षीय
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
जापान में आयोजित एशियन गेम्स में भारत की 26 वर्षीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। हरियाणा की नीरू एशियाई खेलों की महिला ट्रैप स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं।
नीरू ने फाइनल में 28 अंक हासिल किए और नया एशियाई खेल रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले रिकॉर्ड 24 अंक का था। चीन की सुन यूनोंग ने 26 अंक के साथ रजत, जबकि कुवैत की अब्दुलमलिक हजर ने 21 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।
इस स्वर्ण के साथ भारत के पदकों की संख्या भी बढ़ गई है। नीरू इससे पहले महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीत चुकी हैं। जुलाई 2026 में वह ट्रैप शूटिंग विश्व कप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज भी बनी थीं।