Disaster
इंजन में खराबी के बाद दिल्ली जा रहा इंडिगो विमान गोवा लौटा
गोवा। मंगलवार सुबह 229 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान
8NewsNetwork
1 September 2026 at 12:51 pm

Media via 8NewsNetwork
गोवा। मंगलवार सुबह 229 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान को इंजन में तकनीकी खराबी के चलते गोवा लौटना पड़ा। विमान की मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।
इंडिगो के प्रवक्ता के मुताबिक, नॉर्थ गोवा से दिल्ली जा रही उड़ान 6R 2102 के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी समस्या का पता चला। मानक प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद पायलट विमान को वापस गोवा ले आए।
विमान की फिलहाल तकनीकी जांच की जा रही है। एयरलाइन के अनुसार, सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद ही विमान को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।
Related Category
Disaster