ऋतिक रोशन के बयान पर कंगना रनौत का पलटवार, ट्रोलिंग को लेकर जताई नाराज़गी
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अभिनेता ऋतिक रोशन के हालिया.....
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अभिनेता ऋतिक रोशन के हालिया सोशल मीडिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उसे बेबुनियाद बताया है। कंगना ने आरोप लगाया कि ऋतिक की टिप्पणियां उनके खिलाफ हो रही ऑनलाइन ट्रोलिंग को बढ़ावा देती हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों 'सॉरी ऋतिक' ट्रेंड और दोनों कलाकारों के पुराने विवाद को लेकर चर्चा तेज़ है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋतिक रोशन ने कहा था कि किसी भी मुद्दे पर राय बनाने से पहले सही संदर्भ और तथ्यों का इंतजार करना चाहिए, न कि सोशल मीडिया के नैरेटिव से प्रभावित होना चाहिए।
इसके जवाब में कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि ऋतिक को उन लोगों की आलोचना करनी चाहिए जो उनका नाम लेकर उन्हें ऑनलाइन ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियां ट्रोलिंग को बढ़ावा देती हैं और सार्वजनिक मंच पर जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए।