वेलकम’ फेम अभिनेता मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से जूझ रहे थे
मुंबई। हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का गुरुवार को निधन
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
मुंबई। हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का गुरुवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई के नानावटी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की पुष्टि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी और ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने की।
बताया गया कि मुश्ताक खान को करीब पांच साल पहले कैंसर का पता चला था और इलाज के बाद वह ठीक हो गए थे। हाल ही में बीमारी दोबारा सामने आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में जन्मे मुश्ताक खान ने फिल्मों के साथ टेलीविजन में भी काम किया। उन्होंने अपने लंबे करियर में हास्य और सहायक भूमिकाओं से खास पहचान बनाई। ‘आशिकी’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘हेरा फेरी’, ‘जोड़़ी नंबर 1’ और ‘वेलकम’ समेत कई फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया।
फिल्म ‘वेलकम’ में उनके किरदार और कॉमिक अंदाज को खास तौर पर याद किया जाता है। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है।