Crime
अपहरण के बाद पेड़ से बांधकर जलाया, दो महीने बाद पंजाबी इन्फ्लुएंसर की मौत
चंडीगढ़। पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की इलाज के दौरान मौत
8NewsNetwork
30 August 2026 at 09:25 am

Media via 8NewsNetwork
चंडीगढ़। पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय मनजीत कौर का चंडीगढ़ से कथित तौर पर अपहरण कर मोरिंडा ले जाया गया था। आरोप है कि वहां आरोपियों ने उन्हें पेड़ से बांधकर आग लगा दी।
घटना में मनजीत कौर गंभीर रूप से झुलस गई थीं। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब दो महीने तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 26 अगस्त को PGI चंडीगढ़ में उनकी मौत हो गई।
मृतका की मां कांता देवी की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Related Category
Crime