अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, बोले- गठबंधन के बिना ‘शून्य’ है भाजपा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा गठबंधन में शामिल दलों की वजह से चुनावों में जीत हासिल कर रही है। उन्होंने दावा किया कि यदि गठबंधन के सहयोगी दलों को अलग कर दिया जाए तो भाजपा की स्थिति बेहद कमजोर हो जाएगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन में शामिल दल अधिक सीटों पर दावा कर रहे हैं और उनकी वजह से ही भाजपा को चुनावी लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा, “इन दलों को हटा दिया जाए तो भारतीय जनता पार्टी माइनस में चली जाएगी।”
सपा प्रमुख ने आगे कहा कि भाजपा आज जिन राज्यों और क्षेत्रों में मजबूत स्थिति में है, उसमें उसके गठबंधन सहयोगियों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा, “इनके बिना वो शून्य है।”
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के साथ प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी भी लगातार बढ़ रही है। अखिलेश यादव का यह बयान भी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सियासी हलचल बढ़ाने वाला माना जा रहा है।