Politics
अठावले के पार्टी में शामिल होने के ऑफर पर अभिजीत दीपके का पलटवार
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की ओर से रिपब्लिकन पार्टी
8NewsNetwork
19 August 2026 at 10:57 am

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की ओर से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) में शामिल होने के ऑफर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया दी है।
दीपके ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए तंज कसते हुए लिखा, “अभी एक महीने पहले तो मैं तुम्हारे लिए एंटी-नेशनल था?”
दरअसल, रामदास अठावले ने अभिजीत दीपके को आरपीआई (ए) में शामिल होने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा कि इससे डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपने को आगे बढ़ाने और समाज व पार्टी को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
अठावले ने आरक्षण खत्म करने की मांग पर भी चिंता जताते हुए कहा कि आरक्षण संवैधानिक अधिकार है और ऐसी मांग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
Related Category
Politics