International
अमेरिका ने बदला सैन्य कमांड का नाम, ‘इंडो’ हटाकर फिर बना यूएस पैसिफिक कमांड
वॉशिंगटन: अमेरिका के रक्षा विभाग ने अपने प्रमुख सैन्य ढांचे में बदलाव करते हुए यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड (USINDOPACOM) का नाम बदलकर दोबारा यूएस पैसिफिक कमांड (USPACOM) कर दिया है।
8NewsNetwork
17 June 2026 at 08:44 am

Media via 8NewsNetwork
वॉशिंगटन: अमेरिका के रक्षा विभाग ने अपने प्रमुख सैन्य ढांचे में बदलाव करते हुए यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड (USINDOPACOM) का नाम बदलकर दोबारा यूएस पैसिफिक कमांड (USPACOM) कर दिया है। यह फैसला 2018 में किए गए नाम परिवर्तन को वापस लेने के रूप में देखा जा रहा है।
यह कमांड मूल रूप से 1 जनवरी 1947 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी एस. ट्रूमैन के कार्यकाल में स्थापित की गई थी और सात दशक से अधिक समय तक यूएस पैसिफिक कमांड के नाम से काम करती रही। वर्ष 2018 में भारत और हिंद महासागर क्षेत्र के बढ़ते रणनीतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए इसका नाम बदलकर यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड रखा गया था।
कमांड की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पुराने नाम की बहाली उसके ऐतिहासिक महत्व और सैन्य विरासत का सम्मान करने के उद्देश्य से की गई है। बयान के अनुसार, यह कदम प्रशांत क्षेत्र में सेवा देने वाले कर्मियों के बीच साझा पहचान और गौरव की भावना को मजबूत करेगा।
अमेरिकी पक्ष ने स्पष्ट किया है कि नाम परिवर्तन के बावजूद कमांड की जिम्मेदारियों, संचालन क्षेत्र और क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ उसकी रणनीतिक प्रतिबद्धता में कोई बदलाव नहीं होगा। इस कमांड का कार्यक्षेत्र अमेरिका के पश्चिमी तट से लेकर भारत की पश्चिमी सीमा तक पहले की तरह बना रहेगा।
Related Category
International