राहुल गांधी के पुलिस थाने पर प्रदर्शन को लेकर स्मृति ईरानी का हमला
नई दिल्ली। संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर राहुल गांधी के धरने को लेकर
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर राहुल गांधी के धरने को लेकर बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में ईरानी ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार खुद को संसद, सुप्रीम कोर्ट और देश के कानून से ऊपर समझता है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने राहुल गांधी को इस मुद्दे पर चर्चा और सवाल पूछने के लिए बुलाया था तथा उनके हर सवाल का जवाब देने की बात कही थी। ईरानी ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या उन्होंने कभी पुलिस, अर्धसैनिक बलों या सेना का अपमान करने वालों के खिलाफ जांच की मांग की है।
दरअसल, राहुल गांधी शुक्रवार को 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान घायल हुए साहिल लोचब के मामले में एफआईआर दर्ज कराने संसद मार्ग थाने पहुंचे थे। एफआईआर की मांग को लेकर वह थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।