ट्रंप की ईरान को चेतावनी, बातचीत नहीं हुई तो बिजली संयंत्रों और पुलों पर होगा हमला
नई दिल्ली/वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है।
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली/वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि ईरान बातचीत की मेज पर नहीं लौटता है तो अमेरिकी सेना अगले सप्ताह उसके बिजली संयंत्रों और प्रमुख पुलों को निशाना बनाएगी।
फॉक्स न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान पर दबाव बनाए रखेगा। जमीनी अभियान की संभावना पर उन्होंने कहा कि फिलहाल वह इस पर कुछ नहीं कहना चाहते, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर सभी विकल्प खुले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे अभियान में अन्य सहयोगी देश भी भूमिका निभा सकते हैं।
इससे पहले ट्रंप ने होर्मुज़ स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाज़ों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की थी, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया। इसके बाद उनका यह नया बयान सामने आया है।
गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट को प्रभावी रूप से बंद कर दिया था। यह समुद्री मार्ग वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। दुनिया के करीब 25 प्रतिशत कच्चे तेल और लगभग 20 प्रतिशत एलएनजी की आपूर्ति इसी जलमार्ग से होती है। ऐसे में क्षेत्र में बढ़ता तनाव वैश्विक ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर भी असर डाल सकता है।